कानपुर देहात ।श्री त्यागी जी आश्रम हृदयपुर सरैया मैथा कानपुर देहात में चल रही श्रीमद्भागवत कथा इसमें चतुर्थ दिवस में राष्ट्रीय कथा व्यास प्रदीप जी मिश्रा ने भागवत कथा सुनाते हुए सभी को अवगत कराया कि हमारे जीवन में संत का समागम बहुत ही भाग से प्राप्त होता है सुत दारा और लक्ष्मी पापियों के घर होए संत समागम हरि कथा तुलसी दुर्लभ दोयऔर कृष्ण जन्म का वृतांत सुनाते हुए बताया कि कंस के पाप से पृथ्वी पर बोझ बड़ा जिसमें मैया पृथ्वी ने भगवान की स्तुति की और भगवान ने समय आने पर भादो की अष्टमी में जेल में अवतार हुआ और भगवान गोकुल गए जहां पर बाल लीलाएं करते हुए कंस का वध किया और धर्म की स्थापना की यह कथा 9 मार्च तक चलेगी 10 मार्च को विशाल भंडारा हैऔर कथा के आयोजक महंत श्री शिवानंद खंडेश्वर जी महाराज ने बताया कि ओरछा धाम मध्य प्रदेश से आज संतों का पदार्पण हुआ वही मैं था गांव से गाजे-बाजे के साथ आश्रम तक संतों का स्वागत किया गया जिसमें प्रमुख रुप से हेमन्त सिंह हेमू रामेन्द्र सिंह (बड़े सिंह चन्देल) योगेन्द्र सिंह चौहान कोटेदार बिनय सिंह चौहान मुन्ना सिंह शिवपाल सिंह रामपाल नारायण सिंह नन्हे राजकुमार प्रिंस हेमन्त सिंह हेमू बजरंग तिवारी आचार्य पवन मिश्रा शिवम तिवारी आदि आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
संत दर्शन से होता है जीवन में बदलाव



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।