उर्रा बाजार से मुर्गा उतारकर जाते समय हुआ हादसा
मिहीपुरवा (बहराइच)। उर्रा बाजार से मुर्गा उतारकर मैजिक वाहन मिहीपुरवा की ओर जा रहा था। नैनिहा जंगल में रविवार सुबह चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे मैजिक वाहन पेड़ पर चढ़ गया। चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार में रविवार को मुर्गा लदा मैजिक वाहन पहुंचा। यहां पर मुर्गा उतारकर चालक वाहन लेकर मिहिंपुरवा के लिए रवाना हुआ। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा जंगल में वाहन पहुंचा। सुबह 10 बजे के आसपास चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन जंगल के पेड़ पर सीधा चढ़ गया। चालक किसी तरह नीचे उतरा। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। यहां पर एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।