बाराबंकी ।वादी सुन्दरलाल पुत्र जवाहिर निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना फतेहपर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना फतेहपुर पर सूचना दी कि मेरी बहन फूलमती की शादी सूर्यबली निवासी ग्राम धरौली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी से हुई थी । दिनांक 27/28/.02.2022 की रात्रि में रामदास पुत्र सूर्यबली निवासी ग्राम धरौली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी ने जमीन के लालच में गला दबाकर मार डाला है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 83/2022 धारा 302 भादवि बनाम रामदास पंजीकृत किया गया। अभियुक्त रामदास पुत्र सूर्य बली निवासी ग्राम धरौली को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैने जमीन के लालच में आकर अपनी मौसी की हत्या गला दबाकर की थी। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर,संजय मौर्य, व0उ0नि0 सतीश कुमार सिंह,उ0नि0 रामनिरंजन रि0 का0 रवि यादव , रि0का0 उपेन्द्र कुमार यादव के नाम शामिल हैं।
पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश