बाराबंकी । राष्ट्रीय सेवा योजना से सामाजिक समरसता , देश प्रेम और आपसी सहयोग ही राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मुख्य उद्देश्य होता है , वर्तमान समय में रूस एवं यूक्रेन के युद्ध में स्पष्ट दिखाई देता है । यह विचार राम नगर पी जी कालेज , रामनगर , बाराबंकी की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन पूर्व गन्ना प्रबंधक उदय प्रताप सिंह ने व्यक्त किए। साथ ही महाविद्यालय के शिविरार्थियों के द्वारा की गई साफ-सफाई और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पूर्व गन्ना प्रबंधक ने कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ मनोज कुमार सिंह एवं डॉ राम कुमार सिंह के नेतृत्व की भी सराहना की । रिचा सिंह , गोपाल त्रिपाठी , नगमा , सना परवीन , प्रद्युम्न त्रिवेदी , अरुण लता आदि स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत जागरण गीत , राष्ट्र प्रेम के गीत और कविताएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर चेयरमैन गन्ना विकास परिषद , बाराबंकी भानु प्रताप सिंह , पूर्व स्वयं सेवक कुलदीप गौतम , राजेश यादव आदि सभी शिविरार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
सहयोग व समझदारी ही राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्देश्य



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश