सहजनवां हरपुर बुदहट।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेलाभार निवासी हरिहर शर्मा को अपर जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के आदेश पर बुधवार को उपनिरिक्षक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा आरोपी के घर पहुंचकर उसके पिता को नोटिस तामिल कराया गया कि हरिहर शर्मा को छह माह के लिये जिला बदर किया गया है। बताते चले की हरिहर शर्मा पुत्र पांचू शर्मा निवासी भेलाभार हरपुर बुदहट थाने से पूर्व में गुंडाएक्ट में पाबंद है। वह अपराधी किस्म का ब्यक्ति है। पिछले कई सालों से वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। हरपुर बुदहट पुलिस द्वारा उसे गुंडा एक्ट में पाबंद किया गया था। अब अपर जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा उसे छह माह के लिये जिलाबदर किया गया है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश