रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी महराजगंज
पुरैना–महराजगंज। जिले के विकासखंड घुघली ग्राम सभा बैरिया दुर्गा मंदिर पर चल रहे श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का अधिशासी अधिवक्ता देवेंद्र पाण्डेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र पाण्डेय ने कहा-हम सभी लोगों को रामलीला में निभाए जाने वाले किरदारों से सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा रामलीला के माध्यम से हमे बुराई पर अच्छाई की जीत का सबक मिलता है।शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर समाज में समन्वय बनाए रखने का संदेश देना चाहिएऔर रामलीला के इस मंचन को सही तरह से आगे बढाने का कार्य करना चाहिए।सांस्कृतिक कार्यक्रम इस तरह के आयोजन अपनी प्राचीन संस्कृति को याद दिलाता है। इससे आपसी एकता व सद्भावना बनती है। उन्होंने कहा कि गीत संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसे बचाए रखने की जरूरत है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश