संजीवनी स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल द्वारा सीआरपीएफ जवानों की हुई भव्य विदाई
दही और गुड़ खिलाकर सीआरपीएफ जवानों की विदाई समारोह हुआ सम्पन्न
मिहींपुरवा बहराइच । बहराइच जिले के तहसील मिहींपुरवा के अंतर्गत सेमरहना में स्थित संजीवनी स्पोर्ट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डीके चौरसिया एवं बच्चों द्वारा सीआरपीएफ यूनिट का भव्य विदाई दी गई l चुनाव के दौरान विद्यालय परिसर में ठहरे हुए सीआरपीएफ के जवान आज प्रातः 8:00 बजे विद्यालय प्रांगण से विदा हुए, विदाई के दौरान संजीवनी स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कमांडेंट सहित 84 सीआरपीएफ जवानों को दही और गुड़ खिलाकर और फूलों की बरसात करते हुए जवानों को विदा किया गया l विदाई के दौरान विद्यालय प्रबंधक डॉ.डी.के. चौरसिया ने बताया कि *जवान हमारे देश की आन-बान और शान होते हैं जवानों का सम्मान ही हमारे देश की सम्मान है* हम सभी सिविलियन को सदैव अपने देश के जवानों का सम्मान करना चाहिए lकार्यक्रम के अंत में सीआरपीएफ के कमांडेंट द्वारा संजीवनी स्पोर्ट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर डी. चौरसिया को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं कमांडेंट साहब ने बताया कि हम सभी का दायित्व होता है कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना और आज के इस कार्यक्रम के लिए आप सभी सिविलियंस और विद्यालय प्रबंधक एवं बच्चों को बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फिर अगले चुनाव की तैयारी के लिए निकल पड़े l कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ.डी.के. चौरसिया, विद्यालय का पूरा स्टाफ, प्यारे बच्चे ग्रामसभा सेमरहना के ग्राम प्रधान वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार शर्मा वरिष्ठ बिजनेसमैन एवं समाजसेवी वरुण शर्मा, एडवोकेट राम बाबू के.के.त्रिपाठी, रमेश चौधरी, रमेश शाक्य, व्यापार मंडल महामंत्री विजय पोरवाल, आर.डी. कुशवाहा, गिरिजा शंकर फौजी, जवाहर लाल कुशवाहा इत्यादि के साथ भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहेl



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश