बाराबंकी । महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व रामनगर बुढ़वल चौराहे पर तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम बुढ़वल निवासी निरंकार सिंह ने अपने पुत्र स्वर्गीय संदीप सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजमार्ग गोंडा लखनऊ पर स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पंप रामनगर बुढ़वल चौराहा पर भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में स्थानीय लोगों के अतिरिक्त क्षेत्र के संभ्रांत लोग व दूरदराज से श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर को कांधे पर कांवर लेकर चले आ रहे शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत रामनगर रामशरन पाठक, समाजसेवी सोमकार सिंह श्री लोधेश्वर एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप सिंह शिक्षक साकेत शर्मा मोनू सिंह,नागेंद्र बाजपेई, डॉ संजय तिवारी, उमेश,लल्लू तिवारी, अतुल दीक्षित, लवी सिंह संतोष सिंह जितेंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा परिसर में बम बम भोले के नारे देर रात तक गूंजते रहे।
हजारों शिव भक्तों ने पाया प्रसाद देर रात तक चला भंडारा



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश