संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर आज 313 विधानसभा खलीलाबाद के प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के पक्ष में बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने रोड शो कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत दिखाई. रोड शो के दौरान जगह-जगह पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की गई दर्जनों गांव में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला लोगों के बीच पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जय चौबे के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की. मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
विधानसभा खलीलाबाद के प्रत्याशी जय चौबे के पक्ष में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया रोड शो



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति