(राष्ट्रीय अध्यक्ष का राज्य मंत्री ने माला पहना कर किया स्वागत)
बाराबंकी । भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने शहरी विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता के साथ गणेशपुर बाजार में एक विशेष बैठक करके भारतीय जनता पार्टी को अपना पूरा समर्थन दिया। बैठक का संचालन भारतीय किसान यूनियन भदौरिया के राष्ट्रीय सचिव शिवराम जी गुप्ता ने किया।राज्य मंत्री श्री गुप्ता ने भाजपा को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी संगठन के पदाधिकारियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जब से बनी है तब से गुंडा माफिया जेब में बंद है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री वनना बहुत आवश्यक हैं। भाजपा सरकार द्वारा जनहित में दी गई योजनाएं बिना भेदभाव के सभी को दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार राम सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या अरविंद रावत, जिला अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ भोलानाथ रावत, सतीश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी कुलदीप गुप्ता, जगदीश गुप्ता, राजू गुप्ता, राम मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, राम रूप व मंडल अध्यक्ष महादेवा भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह चौहान सहित अनेकों संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश