रविवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान
बहराइच। बहराइच गल्ला मंडी से शनिवार सुबह पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। 3196 पोलिंग पार्टियां 1365 वाहनों से जिले के बूथों पर पहुंचेंगी। बहराइच जिले के सात विधानसभा में रविवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके लिए जिले में 2903 बूथ बनाए गए हैं।जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि कुल 3196 पोलिंग पार्टियां हैं। सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। सभी पोलिंग पार्टियां 1365 वाहनों से बूथ को रवाना हुए। गल्ला मंडी परिसर में काफी गहमागहमी रही। पोलिंग बूथ रवाना करते समय जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, सीडीओ कविता मीना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेएक नजर में कर्मचारियों की स्थितिमतदान कार्मिक 12784पोलिंग पार्टियां 3196बूथों की संख्या 2903वाहनों की संख्या 1365



More Stories
डीएम द्वारा मेहदावल में पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा परिसर में निर्माणाधीन मंडप भवन निर्माण की प्रगति का किया गया निरीक्षण, निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए गए निर्देश।
डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।
तीन जिलों की DM रहीं IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखकर बताई दिल की बात!