रिपोर्ट-संजय पाण्डेय
डुमरियागंज । सिद्धार्थनगर बृहस्पतिवार डुमरियागंज में शिव सेना प्रत्याशी राजू श्रीवास्तव के समर्थन में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने जनसभा को सम्बोधित किया।इस दौरान सांसद संजय राऊत व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी समेत भारी सँख्या में जनता मौजूद रही।महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर आदित्य ठाकरे ने कहा जैसे चुनाव आता है ये एजेंसी भाजपा के प्रचार में लग जाती है।आगे उन्होंने कहा डुमरियागंज में शिव सेना का उत्साह देख कर लग रहा है डुमरियागंज में शिव सेना का जीत पक्की है।इस बीच उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह जुमले की सरकार है बोलना जानती है काम करना नहीं।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी