महराजगंज।जिले के सिसवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शकुंतला जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।मिली जानकारी के अनुसार सिसवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने शकुंतला जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है आपको बताते चलें कि सिसवा नगर पालिका परिषद कमेटी का चुनाव चल रहा है,जिसमें बीजेपी के कई लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दाबेदारी पेश की थी परंतु भाजपा शकुंतला जयसवाल पर अपना दाव आजमाया है। आज भाजपा जिलाध्यक्ष रविदास परदेशी ने अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती शकुंतला जायसवाल महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सिसवा को अपना उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने लिखित तौर पर अपनी स्वीकृति जारी करते हुए पत्र जारी कर दिया है।शकुंतला जायसवाल समाजसेवी गिरजेश जायसवाल की पत्नी है, गिरजेश जायसवाल पिछले दो वर्षों से लगातार नगर पालिका क्षेत्र में जनता से मिलते चले आ रहे है।और एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते रहे हैं
बीजेपी ने शकुंतला जायसवाल को बनाया नगर पंचायत सिसवा के अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

More Stories
एसपी ने रात में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।