दो दिन पूर्व बाइक की टक्कर में हो गए थे घायल
हरखापुर (बहराइच)। उर्रा हरखापुर मार्ग पर दो दिन पूर्व बाइक सवार ने पैदल पेट्रोल पंप जा रहे मैनेजर को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मैनेजर का इलाज लखनऊ में चल रहा था। सोमवार सुबह मौत हो गई।कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के अमृतपुर पुरैना गांव निवासी उमेश तिवारी (35) पुत्र मार्कण्डेय तिवारी गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर थे। शनिवार को उर्रा हरखा पुर मार्ग पर करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें उमेश घायल हो गए। बहराइच से उमेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उमेश का इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार के लोग विलखने लगे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश