सहजनवा । ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा स्थित नर्मदेश्वर नाथ मंदिर में विधि विधान के साथ 5 देवी, देवताओं के मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा गाजे बाजे के साथ गांव भ्रमण के बाद यज्ञाचार्य संतोष तिवारी ने कराया।ग्राम सभा सिसवा में 9 दिवसीय राम कथा के छठे दिन भक्तो के भारी भीड़ के बीच गाजे बाजे तथा मधुर भक्ति संगीतके साथ हनुमान जी महाराज, माता पार्वती, कार्तिकेय, भगवान गणेश तथा काल भैरव जी के प्रतिमा के सिसवा, भेऊसा, झकही,सोनबरसा तथा बनझुनिया गांव का भ्रमण करते हुए पुनः शिव मंदिर सिसवा में वापस आकर यज्ञाचार्य संतोष तिवारी ने प्राण प्रतिष्ठा कराई।इस दौरान अमरनाथ विश्वभरनाथ सुधीर कुमार मिश्र पारस यादव विश्वनाथ शर्मा चन्दन अजय मिश्र राजेश मिश्र सुबाष मिश्र सहित बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।महिलाओं ने भगवान के महिमा की गीत भी गई।
नर्मदेश्वर नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मे निकली शोभा यात्रा



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण