सन्त कबीर नगर ( बेलहर कला )। बाल विकास परियोजना कार्यालय से सम्बन्धित हुई जानकारी के मामले को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पति तथाकथित पत्रकार द्वारा सी डी पी ओ की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर किये गये अमर्यादित भाषा मे बात को लेकर सी डी पी ओ अनुज कुमार द्वारा ली गयी प्रकरण की संज्ञानता । मीडिया से मुखातिब होते हुए सी डी पी ओ ने कहा कि जिस पत्रकार के द्वारा हमारे सम्बन्ध मे जानकारी लेने पर मेरी जिम्मेदारी लेकर मेरे पदनाम को बदनाम करने की कोशिश की गयी है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई होगी । किसी भी दशा मे उसे क्षमा नही किया जायेगा शत प्रतिशत कार्यवाई करायी जायेगी ।
बताते चले कि विगत दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री का तथाकथित पत्रकार पति द्वारा सी डी पी ओ की तैनाती के बारे मे जानकारी लेने के मामले को लेकर एक पत्रकार को फोन द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर धमकी के साथ देख लेने की बात कही गयी थी ।
पदनाम को बदनाम करने वाले के खिलाफ होगा सख्त कार्यवाई – सीडीपीओ अनुज कुमार



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
साहित्य उपवन का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, 100 से अधिक साहित्यकार जुटे
संत सौरभ : युग चेतना के स्वर’ के लेखक डॉ. परमानन्द पाण्डेय, विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के 74वें दिन 74वीं पुस्तक का कवर लोकार्पित