खुद अपने बनाये घर में मैं आग नहीं लगा सकता: दीपलाल भारती
रिपोर्ट-राजू कुमार श्रीवास्तव
रामकोला/कुशीनगर: भाजपा से विद्रोह कर विधानसभा रामकोला से निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले दीपलाल भारती अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा हाईकमान से हुई बातचीत के बाद दीपलाल भारती ने नामांकन वापसी का निर्णय लिया और आज जिला मुख्यालय जाकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि श्री भारती ने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। उन्होंने पार्टी की बात मानकर मान और सम्मान रखा है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी आगे बढ़ाने का काम करती है।पडरौना स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दीपलाल भारती भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं, पार्टी ऐसे कार्यकर्ता को किसी कीमत पर खोना नहीं चाहती। संगठन के लोगों के मनाने पर श्री भारती मान गए। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव भाजपा जीत के लिए लड़ रही है। भाजपा का पूरा परिवार चुनाव को लेकर एकजुट है। श्री भारती के मैदान में नहीं होने से यह चुनाव एकतरफा हो जाएगा। दीपलाल जी ने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। उनकी योग्यता और कार्यकुशलता पर प्रश्नचिह्न नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने पार्टी की बात मानकर मान और सम्मान रखा है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी आगे बढ़ाने का काम करती है। प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री अतुल सिंह ने कहा कि दीपलाल भारती भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमेशा पार्टी हित में काम किया है। चुनाव में भाजपा को सपोर्ट करने का उनका निर्णय पार्टी हित में बड़ा फैसला है।दीपलाल भारती ने कहा कि भाजपा मेरा परिवार है, मैं पार्टी के स्थापना के समय से सक्रिय रूप से काम करता आया हूँ। भाजपा के प्रथम मण्डल अध्यक्ष के रूप में मैंने कार्य किया है। नगर पंचायत खड्डा के प्रथम चेयरमैन के रूप में मैंने कमल खिलाने का काम किया है। दो बार भाजपा से विधायक भी रहा हूँ। विगत 12 वर्षों से रामकोला विधानसभा में पार्टी संगठन का काम कर रहा हूँ। मैं पार्टी का एक जिम्मेदार सिपाही हूँ संगठन ने जो भी निर्णय लिया है मैं उसके साथ हूँ, मैंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा हूँ, मैं खुद अपने बनाये घर में आग नहीं लगा सकता। भाजपा कप्तानगंज के मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने दीपलाल भारती को समर्थन देने पर आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र, विधानसभा प्रभारी मार्कण्डेय तिवारी, वरिष्ठ नेता हरेराम गुप्त,एडवोकेट अनिल पाण्डेय,ओमप्रकाश तिवारी, राजेश कुशवाहा, मनीष शर्मा, सुमित सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
More Stories
एसपी ने रात में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।