चिल्लूपार।खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। खेलों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं। उक्त बातें विधानसभा चिल्लूपार से बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह ने रौजा दरगाह में कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि खेलकूद से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप का शरीर जब स्वस्थ रहेगा तभी आप हर काम करने में सक्षम रहेंगे। उन्होंने क्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर सिराजुद्दीन, मोहम्मद रफीक खान, जानकी प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद असलम शेख, वसी उल्लाह खान, तहजीब खान, राजू, सचिन, कैप्टन खान, अशरफ, शाहिद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है- राजेंद्र सिंह



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।