डीएम व एसपी ने दीपावली मेला आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने 28 अक्टूबर 2021 से एक सप्ताह तक हीरालाल इण्टर कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले ‘दीपावली मेला’ को सुनियोजित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु मेला स्थल एवं ऑडिटोरियम का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेला आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों/गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने दीपावली मेला में लगाये जाने वाले स्टॉलों, स्ट्रीट वेंडर तथा पथ विक्रेताओं को सुनियोजित ढंग से सामान बेचने के लिए स्थानो आदि का चयन एवं ले-आउट आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश मौर्य, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहें।
सूचना कार्यालय द्वारा जनहित मे प्रसारित।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना