हिन्दू युवा वाहिनी के दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों ने यूपी संभाला मोर्चा, भाजपा को जिताने के लिए कर रहे जनसम्पर्क
सिकरीगंज । खाजनी प्रदेश व देश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है। क्योंकि भाजपा सरकार ने निस्वार्थ भाव से प्रदेश का विकास किया और यहां के जनता के लिए हर सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाया। इसलिए अगर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना है तो पुनः सत्ता में लाना होगा। उक्त बातें हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी दिल्ली/विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली देवेंद्र कुमार सिंह ने कही। वह विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी के लिए जनसम्पर्क लर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सपा,बसपा की सरकारों ने इस प्रदेश को लूटते रहे। और सिर्फ अपना विकास करने में लगे रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश को नई उम्मीद मिली। और उन्ही उम्मीदों पर सरकार खड़ी उतरी। और प्रदेश का विकास किया। मजबूत कानून व्यवस्था, सड़क की बिछी जाल, घर-घर पहुंची बिजली, गरीबो को मिले छत, विकास की कहानी बयां कर रही हैं। जनता ने जो विकास पिछले 5सालों में देखा उसी आगे बढ़ाने के लिए एक बार पुनः भाजपा को सत्ता में लाना होगा। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता निस्वार्थ भाजपा की सरकार बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रहे हैं। इस प्रदेश का जो विकास पिछले 5 सालों में हुआ उतना अन्य किसी पार्टियों ने नही किया। जनता को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके तक पहुंचा। जनता भी अब किसी पार्टी को नही बल्कि विकास करने वाली पार्टी का चुनाव करने का मन बना चुकी है। भाजपा सरकार ने राममंदिर निर्माण,काशी विश्व्नाथ मंदिर कॉरिडोर बनवाकर ,370 धारा को खत्म किया। भाजपा सरकार जनता के कसौटी पर खरा उतरी है और उतरेगी। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता मन बना चुकी है।इस अवसर पर डॉ पवन आर्य, राजीव शर्मा, नितिन जैन, संजय सिंह, पंकज नन्दा, सुनील गुप्ता, सन्नी, राजा जाटव, तेजपाल, सन्तोष, सुनील गुप्ता, रमेश मौर्या, कैलाश सिंह, सम्पूर्णानन्द सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित थे।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी