मिहीपुरवा, बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी 24 वर्षीय महिला शनिवार शाम को घर पर अकेली थी। महिला को अकेली पाकर गांव निवासी लवकुश मौर्य पुत्र फूलचंद्र घर पहुंच गया। उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी लवकुश रविवार को लखीमपुर नानपारा मार्ग स्थित गूढ़ चौराहा पर मौजूद होने की जानकारी हुई। इस पर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह, उप निरीक्षक आरके यादव, मुलायम यादव के साथ पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार गूढ़ चौराहे से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार



More Stories
तीन जिलों की DM रहीं IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखकर बताई दिल की बात!
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन