र्मिहीपुरवा,बहराइच।मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नानपारा लखीमपुर मार्ग पर स्थित सर्वोदय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया ।महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी लल्लन कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी, खो-खो,लंबी कूद ऊंची कूद बालीबॉल इत्यादि खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं व प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।प्रथम दिन खेल में विभिन्न प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।खेल के शुभारंभ के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय कुमार श्रीवास्तव, हिंदी प्रवक्ता डॉ० नम्रता श्रीवास्तव, क्रीडा अधिकारी लल्लन कुमार, बैजनाथ, अमित कुमार, गंगाराम, सुनील कुमार, सुदर्शन, कृष्ण कुमार व छात्र-छात्राओं में विजय जायसवाल, करन वर्मा,आशीष, अभिषेक, सूरज,संतोष, चंदन ममता,रंजना,ज्योति,वंदना समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
प्राचार्य ने फीता काटकर किया वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।