्विवाह समारोह से बीती रात वापस आ रहे मोटरसाइकिल सवार को पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया जहां पर एक युवक की हालत चिंताजनक होने की स्थिति में डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उसे जिला मुख्यालय भेज दिया है। ज्ञात हो कि कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम हाता पुरवा का है जहां के निवासी कपिल वर्मा पुत्र देशराज वर्मा श्याम कुमार पुत्र सतगुरु निवासी पंजरौली के साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर बीती रात एक शादी समारोह से घर वापस आ रहे थे कि बदोसराय कोतवाली के ग्राम शेर अली पुरवा के समीप पीछे से आ रही बोलेरो नंबर यूपी 41 आर ओ 560 ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सीएचसी सिरौलीगौसपुर लाया गया जहां पर कपिल वर्मा की हालत गंभीर होने की स्थिति में डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहां पर कोई लाभ न होने पर डॉक्टरों के परामर्श से उसे परिजन ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उसे जिला मुख्यालय भेज दिया है ।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है ।
तेज रफ्तार से चली आ रही बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में एक की मौत



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश