सुजौली, बहराइच । विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए मतदाताओं को तरह-तरह से जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौली क्षेत्र के अध्यापकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। और मतदाताओं को मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया।सुजौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा ग्रामसभा के सुजौली में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और शिक्षकों ने मतदान की शपथ ली। मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण सिंह ने कहा कि देश में सच्चा लोकतंत्र स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। पोलिंग डे के दिन सबसे पहले वोट डालने जाएं इसके बाद ही कोई दूसरा काम करें। कहा कि जागरूक नागरिकों से ही देश का विकास होता है। अपने वोट का इस्तेमाल कर एक अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनें।इस मौके पर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के शिशिर वर्मा,अरुण कुमार मिश्रा धर्मचारी,सर्वजीत पाठक,आशीष कुमार,शैलेश कुमार,बृजेश सिंह अरुण सिंह,मगन बिहारी, सुशांत राज,रामसुमिरन व कमलेश कुमार पांडे अन्य विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
अध्यापकों ने मतदान हेतु मतदाताओं को किया जागरूक



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश