सुजौली,बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के आंबा गांव में देर रात को हाथी पहुंच गया। हाथी ने किसान की गेहूं और सरसो की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने ढोल बजाते हुए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में कभी तेंदुआ ग्रामीणों पर हमला करता है तो कभी हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। कतर्नियाघाट रेंज के आंबा गांव में देर रात को हाथी पहुंच गया। हाथी गांव निवासी मोहर्रम अली के खेत में पहुंच गया। हाथी ने किसान की तीन बीघा गेहूं और सरसो की फसल को रौंद दिया।हाथी की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण दौड़े। सभी ने ढोल और पीपा बजाते हुए गोले दागे। तब हाथी जंगल की ओर गया।हाथी के फसल रौंदने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गांव भेजी गई है। क्षति आंकलन के बाद पीड़ित को मुआवजा दिया जायेगा।ग्रामीणों ने की जाली लगाने की मांगनिरंतर हाथियों द्वारा किसानों की फसल रौंदी जा रही है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएफओ से हाथियों से फसल की बचाव के लिए जालीदार बैरीकेटिंग लगाए जाने की मांग की है।
आंबा गांव में हाथी ने फसल को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीण हुए परेशान



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।