मिहींपुरवा / बहराइच । क्रिकेट के खिलाड़ियों द्वारा स्वरकोकिला लता मंगेशकर की याद में सृद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखने के बाद शीतकालीन ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ मोतीपुर स्थित सिचाई कालोनी में हुआ उद्घाटन समाजसेवी और सांसद प्रतिनिधि के रूप में धीरज गोंड ने किया इस अवसर पर कार्क्रम के व्यवस्थापक विकास गोंड और संयोजक सुमित गोंड मौजूद थे , मोतीपुर प्रीमियर लीग में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमे विजेता टीम को 5100 रुपये एवं उपविजेता टीम 2100 रुपये बतौर पुरस्कार दिया जायेगा इसके अतिरिक्त ट्रॉफी और शील्ड भी खिलाडियों को दिए जायेंगे लीग के पहले दिन मिहींपुरवा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण को चुना बैटिंग करते हुए दूसरी टीम संत पीटर क्रिकेट क्लब ने 140 रनो का लक्ष्य 10 ओवर में दिया परन्तु मिहींपुरवा क्रिकेट क्लब दिए गए लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। अध्यक्ष अन्नू यादव ने अम्पायर की जिम्मेदारी राजकुमार और सिरिल रोहित को दी। मैच को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
भगवानदास मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश