मुन्ना अंसारी जिला संवाददाता महाराजगंज
महाराजगंज । विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रहा है उसी क्रम में जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा विधानसभा चुनाव को मद्देनजर आज सोमवार को फरेंदा थाने का लिया जायजा शस्त्रों के जमा होने की ली गई जानकारी जिला अधिकारी ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी अधिकारी व कर्मचारी गण अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी एवं सहयोग कर रहे अन्य अधिकारीगण मास्क का प्रयोग करें मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहें उन्होंने सभी तरह के अराजक तत्वों से भी सावधान रहने की चेतावनी दी और वहां मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराए जाएं किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना होने पाएअपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति