सत्या शाही
गोला गोरखपुर ।क्षेत्र के ददरी गांव में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी में नरहरपुर स्टेट मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्षा सत्या शाही ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव धर्म और अधर्म के बीच लड़ा जाने वाला युद्ध है, धार्मिक शक्तियों का पराभव,राष्ट्र को कमजोर करता है, राष्ट्र को कमजोर करने वाली शक्तियों का मजबूत होना आने वाली पीढ़ीयो के हित मे नहीं है, ये चुनाव मात्र एक चुनाव नहीं, एक सरकार नहीं बल्कि भारत का भविष्य तय करने जा रहा है, सकारात्मक दृष्टिकोण से लिया गया आप का निर्णय राष्ट्र के निर्माण मेमहत्वपूर्ण दिशा तय करेगा।यह समय घर बैठने का नहीं,ये अमर शहीदों के सपनों के ‘भारत निर्माण’ का समय है। शक्तिशाली भारत के निर्माण में आप का सहयोग अपेक्षित एवं निवेदित है।राष्ट्रहित में मतदान करें।आपका एक एक मत बहुमूल्य है। कार्यक्रम को निलम, अर्चना, लक्ष्मी, आदि महिला नेत्रियों ने संबोधित किया।संचालन आशुतोष द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से करुणेश, आत्मा सिंह, उमेश, शाम्भवी नंदन पाण्डेय, मदन , शशिमौल , मनीष शाही, संतोष गौतम, सहित सौकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।