मिहीपुरवा(बहराइच)। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर शुक्रवार को बाईकों की आमने सामने भिडंत हो गई। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोगलहनपुरवा निवासी अशोक कुमार (25) पुत्र तेज प्रताप शुक्रवार को नानपारा की ओर बाइक से जा रहे थे। जबकि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गडरहवा गांव निवासी मुकेश कुमार मिश्रा (22) सामने से बाइक से आ रहे थे। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोती पुर थाना क्षेत्र में बाईकों की आमने सामने भिडंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। यहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
बाईकों की भिड़ंत, दो घायल एक घायल की हालत गंभीर, रेफर



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश