रिपोर्ट-रामबाबू
मिहीपुरवा,बहराइच । 2022 विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच कच्ची शराब माफियाओं का बोलबाला बढ़ने लगा है कच्ची शराब माफियाओं के रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में थाना अध्यक्ष मोतीपुर बृजानंद सिंह की गठित पुलिस टीम द्वारा कच्ची शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है इधर प्रतिदिन कोई न कोई कच्ची शराब माफिया पुलिस के हत्थे चढ रहा है इसी क्रम में आज दिन बुधवार को गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अशर्फी पुरवा मोड़ से शत्रोहन पुत्र छोटेलाल निवासी मंझाव थाना मोतीपुर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तारी टीम में- कांस्टेबल तपेंद्र साहनी ,कांस्टेबल विपुल तिवारी शामिल रहे।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना