रिपोर्टर-अहमद रजा एरिया रिपोर्टर निचलौल महराजगंज
- महराजगंज।सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत लक्ष्मीपुर रेंज के सोनवल जंगल बेलवा चौराहें पर लगभग 11 बजे जंगल मे तकरीबन 10 से 12 वन माफिया दो पेड़ काटकर गिरा दिए। गुप्तचरों की सूचना पर मौक़े पर पहुँचे वन क्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी, ड्राइवर व एक हमराही जंगल मे दबे पांव घने कोहरे में वन माफियाओं को पकड़ने के चक्कर मे जंगल मे रहें। अचानक वन माफियाओं को भनक लग गई। जिससे वह भागने लगें। रेंजर विनोद तिवारी, ड्राइवर, व हमराही गड्ढे में गिर गए। जिसमे वन क्षेत्राधिकारी विनोद तिवारी ने हवाई फायर की जिस की आवाज सुनकर कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। लेकिन घने कोहरे का फायदा उठाते हुए। वन माफिया फरार हो गए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर विनोद तिवारी, ह हमराही व ड्राइवर, सिर्फ तीन लोग मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।