रिपोर्टर-श्याम सुंदर पासवान ब्यूरो चीफ महराजगंज नौतनवा-
महराजगंज।जिले के नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हनुमानगढिया में स्थित पं मुक्तिनाथ बालिका इंटर कालेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का 73 वां वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता विधायक प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रिय पुरोहित पं माधवाचार्य जी तथा भगवानपुर स्थानिय पुलिस चौकी के प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक रहे । सभी प्रमुख अतिथियों द्वारा भारत माता व देश के वीर सपूतों क्रान्तिकारी देशभक्तों शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तथा ध्वजा रोहण के बाद विद्यालय के बच्चियों द्वारा स्वागत गीत सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।इस दौरान सदा मोहन उपाध्याय, विद्यालय के डायरेक्टर सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, क्षेत्रिय पुरोहित पं माधवाचार्य, चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक, एडवोकेट रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रधानाचार्य गजेन्द्र नाथ शुक्ल, हेमंत मिश्रा,सफी अहमद,विन्द्रावती कनौजिया, सरिता पांडेय, संजना गुप्त, आंचल मद्धेशिया, गरिमा,कुशुम लता,रीना सतीश, संदीप शिवानंद, संदेश सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित तमाम बच्चे व अन्य लोग मौजूद रहे।।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश