औरंगजेब शेख साफसंदेश सहायक ब्यूरो चीफ
महराजगंज घुघली-महाराजगंज.जनपद के घुघली क्षेत्र में जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र में घूम रहे गैंडे को पौहरिया गांव में देखा गया। गाँव के सिवान में नदी को पार करते ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह देखा। गैंडे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घुघली क्षेत्र सहित आसपास के लोग गैंडे की चहल कदमी के भय के चलते सहमे हैं और खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं।पौहरिया ग्राम प्रधान चंद्रपाल यादव ने बताया कि आज सुबह गांव के सिवान में एक गैंडा दिखा है जिसका वीडियो गांव के बच्चों ने बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिससे वन विभाग संज्ञान ले सके वहीं इस मामले पर डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि घुघली क्षेत्र में गैंडा दिखे फिर भी हम इसकी जांच करा रहे हैं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश