कुशीनगर । खड्डा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत नारायणी उस पार के गांवों के लोगों के आवागमन के लिए भैसहा घाट पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल बनाए जाने का कार्य पूर्ण कराने के बाद रविवार से आवागमन शुरू हो गया। हरिहरपुर गांव के प्रधान के पति हिरामन प्रसाद निषाद ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। उसके बाद आवागमन शुरू हुआ। पीपा पुल से करीब 20 हजार की आबादी अब आसानी से आ जा सकेगी।नारायणी के भैंसहा घाट पर दो वर्ष पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीपा पुल का लोकार्पण किया था। हर साल बरसात के पहले पुल हटा दिया जाता है। नारायणी का जलस्तर कम होने के बाद लोक निर्माण विभाग पुल बनाता है। यह कार्य 15 नवंबर तक हो जाता था, लेकिन इस साल बारिश अधिक होने की वजह से पुल बनाने में विलंब हुआ है।
पूजन के बाद पीपा पुल से शुरू हुआ आवागमन



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश