रिपोर्ट-दीपक शर्मा
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ पार्टी समर्थक खुशी बना रहे हैं तो वहीं कुछ समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्वारसी स्थित जवाहर कॉलोनी में बाल्मीकि समाज के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस के कोल विधानसभा प्रत्याशी विवेक बंसल की अर्थी निकालकर व उनका पुतला दहन कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है सैकड़ों युवाओं ने हाथों में संकेतात्मक पोस्टर लेकर विवेक बंसल मुर्दाबाद के नारे लगाते जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी के सामने ही बाल्मीकि समाज के लोगों ने कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी व कोल प्रत्याशी विवेक बंसल का पुतला दहन किया पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद भी युवाओं ने पुतला दहन कर डालायुवाओं का आरोप है कि कांग्रेस हरियाणा प्रभारी व कोल प्रत्याशी विवेक बंसल ने इगलास विधानसभा सीट के प्रबल दावेदार नितिन चौहान बाल्मीकि की सीट को हाईकमान से कटवाकर किसी गैर कांग्रेसी को दिलाई गई जिसके कारण पूरे बाल्मीकि समाज में रोष हैं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है जिसके जिम्मेदार कांग्रेस हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल होंगे शहर विधानसभा सीट व इगलास सीट पर बाल्मीकि समाज ने सांठगांठ का आरोप भी विवेक बंसल पर लगाया हैंबाल्मीकि समाज ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दरकिनार करने की भी चेतावनी दे दी है



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश