थानाध्यक्ष बोले कार्यवाही
राजस्व विभाग द्वारा वाहन पकड़ कर पुलिस को देने के बाद भी कार्यवाई अधर में
मुर्तिहा बहराइच। सोमवार को राजस्व विभाग ने मुर्तिहा क्षेत्र से अवैध बालू खनन में लगी ट्रैक्टर को पुलिस को सौंप दिया। लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।जिले के कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में इन दिनों बालू खनन अपने चरम पर है। हर हफ्ते बालू खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की जा रही है, लेकिन जो हिसाब से पुलिस को खर्च दे देते हैं, उनके वाहन कोतवाली से ही छोड़ दिए जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के लालबोझा के निकट बालू खनन हो रहा था। सूचना पाकर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही ट्रैक्टर मालिक राजेंद्र भारती निवासी बोझिया की तहरीर भी दी, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कार्यवाई शून्य है। ग्रामीणों के मुताबिक कोतवाल ने रात में ट्रैक्टर के जाने की बात राजेंद्र से कही है। इस मामले में सीओ डॉक्टर जंग बहादुर यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खनन विभाग मुकदमा लिखवाता है। कोतवाल से मामले की जानकारी ले रहे हैं।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।