संतकबीरनगर।विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल दशहर में स्थित बाबा जंगलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर श्री रामचरितमानस पाठ व भंडारा का आयोजन किया गया है ग्रामवासियों व क्षेत्र वासियों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय से पश्चिम व दक्षिण दिशा में लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ यह गांव आज श्रद्धा व भक्ती का केंद्र बना हुआ है। आमी नदी के तीनों तरफ घिरा यह गांव अभी एक बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम वासियों सहित स्थानीय नवयुवक सेवा संघ के तत्वाधान में मंदिर पर चौबीस घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है जिसमें सभी ग्रामवासी ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाते हुए विशाल भंडारा क आयोजन मकर संक्रांति के पर्व पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।
इस अवसर पर नवयुवक सेवा संघ के जिम्मेदार पदाधिकारी सहित सभी ग्रामवासी व क्षेत्रवासी आदि लोग उपस्थित रहे।
More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।