बौंडी (बहराइच)।बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिहुरा मरौचा के मजरा उदासियापुरवा में बीती रात अज्ञात कारणों से पशु बाड़ा में आग लग गई। जिससे पशु बाड़े में बंधे 3 मवेशी आग से झुलस गए।जानवरों की चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीणों ने दौड़ कर आग बुझाने में कामयाब रहे।
बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिहुरा मरौचा के मजरा उदयासियापुरवा निवासी मनीष यादव पुत्र गया प्रसाद की भैंस समेत तीन पशु फूस के बाड़े में बांधे हुए थे। बीती रात तकरीबन 12:00 बजे फूस की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई झोपड़ी में बंधे तीनों पशु अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलस गए। पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े पशुओं को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद पशुओं के इलाज हेतु राजकीय पशु चिकित्सालय खैरा बाजार के चिकित्सकों को घटना की सूचना दी गई। अग्निकांड की घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना राजस्व विभाग को भी दिया है।
क्षेत्रीय लेखपाल रमेश तिवारी ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिली है।घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपा जायेगा।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।