कसया । कुशीनगर विकासखंड कसया के ग्राम सभा शामपुर में शामपुर को पकवा इनार एनएच 28 से जोड़ने वाली मुख्य संपर्क मार्ग के बीच की पुलिया काफी जर्जर हो चुकी है जो कभी भी टूट सकती है और बहुत बड़ी खतरे को अंजाम दे सकती है जबकि शामपुर सहित अन्य लगभग 10 गांव के लोगों का आना जाना इसी पुलिया मार्ग से होता है जो कि शासन की नजर से दूर है ग्राम प्रधान डॉ संजय यादव द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामले को प्रार्थना पत्र के माध्यम से संबंधित विभागों को अवगत कराया जा चुका है परंतु उक्त पुलिया के निर्माण हेतु कोई सकारात्मक उत्तर अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है ग्राम प्रधान डॉक्टर संजय यादव का कहना है कि अगर पुलिया के निर्माण के कार्य के संबंध में विभागों द्वारा त्वरित निर्णय नहीं लिया जाता है तो हम मुख्यमंत्री शासन तक इस मामलों को पहुंचाने के लिए शामपुर ग्राम सभा के सभी ग्रामवासी व अन्य ग्राम सभा के सभी लोग के साथ पुल निर्माण कार्य के लिए अपनी मुहिम तेज करेंगे
छतिग्रस्त पुलिया खतरे को दे रही दावत!



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।