स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों को अपनाएं
सुजौली,बहराइच । स्वामी विवेकानंद की जयंती सुजौली में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की ओर से देश व युवाओं के हित के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान एकल विद्यालय परिवार की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई इसके साथ-साथ खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया खिचड़ी भोज में मुख्य अतिथि शांति रावत रहीमुख्य अतिथि ने कहा स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान इसएकल परिवार के क्रांति मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के शक्ति पुंज और आदर्श प्रेरक थे। उन्होंने अपनी प्रतिभा से भारत को वैश्विक पटल पर अलग पहचान दिलाई। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर मुख्य अतिथि के द्वारा माल्यार्पण भी किया गया इस दौरान एकल परिवार के आचार्यों को अंगवस्त्रों का वितरण भी किया गया कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष गिरजापुरी विद्या प्रकाश पांडे ,दिनेश रावत ,क्रांति मिश्रा बृज किशोर शुक्ला, श्रीनिवास ,शशि कला प्रजापति ,जयप्रकाश शत्रुघ्न चतुर्वेदी,शंकर दयाल ,सर्वेश जयसवाल आदि मौजूद रहे



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश