बेलगाम हल्का दरोगा ने सीनियर सीटिजन को भी नही बक्सा
सहजनवा गोरखपुर- हरपुर बुदहट पुलिस के एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर बिगही गांव के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। और पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग किया है जिन सरीफ लोगो को पाबंद किया गया है। उनका नाम काटा जाय।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधासन पति धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि हल्का दरोगा और सिपाही गांव के एक मनचाहे व्यक्ति के घर बैठते है। उसी के कहने पर एक पक्ष से चार दर्जन से अधिक लोगो चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए पाबन्द कर दिया है। जिन लोगो को पाबंद किया गया है उनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज नही है। गांव के कई ऐसे लोगो को भी पाबन्द किया गया है। जो गांव छोड़ चुके है और शहर में मकान बना कर स्वजन के साथ रहते है। गांव के बूथ पर आजादी से लेकर आज तक किसी भी चुनाव में कोई विवाद भी नही हुआ है। सरकारी रिकार्ड में केवल अतिसंवेदन माना जाता है। बेरहम हल्का दरोगा और सिपाही ने सीनियर सिटीजन को भी नही बक्सा है। देखा जाय तो कई लोगो की उम्र 70 से ऊपर है। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से मांग किया है मामले की जांच कराकर पाबन्द किये गए लोगो का नाम सूची से हटाया जाय।प्रदर्शन करने वालो में सूरज पांडेय,सुभाष राम आशीष,छोटेलाल,हरिकेश,यशवंत यादव,अमेरिकन,प्रकाश,ओम प्रकाश,नन्हे,पलधारी,स्त्रसेन,किशोर, स्तय प्रकाश,फूलचंद,रणजीत,सिकन्दर, रामप्रताप, कर्मवीर,परविन्द्र सहित अनेक पीड़ित शामिल थे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।