संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकान्त शुक्ल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा न्यायालय परिसर के ए0डी0आर0 भवन में शिविर लगाकर कर्मचारियों, अधिवक्तागणों एवं वादकारियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया। मौजूदा कोरोनो संकट को देखते हुए मा0 जनपद न्यायाधीश ने सभी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से सामाजिक दूरी, मास्क एवं सैनेटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही साथ यह आदेशित किया गया है कि अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति न्यायालय परिसर में प्रवेश न करें। उक्त सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।
न्यायालय परिसर में कैम्प लगाकर कराया गया कोरोना टेस्ट



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।