हरखापुर,बहराइच।ककरहा रेंज के भिउरा गांव निवासी बालक खेत में गन्ना छील रहा था। तभी तेंदुआ ने बालक पर हमला कर दिया। बालक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में इस समय तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। ककरहा रेंज के मधवापुर ग्राम पंचायत के भिउरा बशीर मिया फार्म निवासी संतोष यादव (10) पुत्र बलराम यादव गुरुवार को खेत गया। गन्ने के खेत से वह मवेशी के लिए गन्ने का घास काटने लगा। तभी दोपहर 12 बजे जंगल से निकल कर तेंदुआ आ गया। उसने बालक को दबोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब जाकर तेंदुए से छुड़ाया। तेंदुआ बालक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। साथ ही परिवार के सुरेश ने हांका लगाया।
बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, वन रक्षक अमर सिंह, अकील अहमद और छोटेलाल गांव पहुंचे। सभी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सजग रहने के लिए जागरूक किया है।
गन्ने में ही बैठा था तेंदुआ
ककरहा रेंज के भीउरा गांव में स्थित गन्ने के खेत में ही शायद तेंदुआ बैठा था। बालक के जाते ही हमला कर दिया। घायल को इलाज के साथ अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी…आकाशदीप वधावन डीएफओ



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश