संतकबीरनगर।पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अग्नि शमन द्वितीय अधिकारी अशोक यादव व फायर सर्विस कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल सूरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री रामशंकर सच्चिदानंद पाल कृषक इंटर कालेज सिकरी, कृषक औद्यौगिक पाल इंटर कालेज हरिहरपुर थाना महुली, किसान इंटर कालेज सिकटहा महुली, पंडित दयाशंकर चौबे इंटर कालेज भोगीपुर महुली में छात्र / छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के कारणों, आग की प्रवृति और आग से बचाव के तरीकों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

अग्नि शमन अधिकारी द्वारा छात्रों को बताया गया कि घरों में घटिया बिजली वायरिंग, रसोई गैस लीकेज, शार्ट सर्किट आदि से आग लगने का खतरा अधिक रहता है, जिन्हें सावधानी बरतने से आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सकता है । यदि आग ठोस पदार्थ में लगी हो तो इसे पानी के साथ बुझाना चाहिए, परन्तु यदि किसी तरल पदार्थ जैसे तेल में लगी आग को पानी से न बुझाएं । इसके लिए सिलेंडर के रूप में आसानी से उपलब्ध झागयुक्त अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करना चाहिए । फायर कर्मियों द्वारा बताया गया कि लोगों को दुकानों घरों और स्कूलों में अग्निशमन यंत्र रखना चाहिए जिससे आगजनी की घटना के वक्त उससे काबू पाया जा सके । इस दौरान सभी स्कूल के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे ।



More Stories
धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के तत्वावधान में हरिद्वार में होगा वसुंधरा पीठाधीश्वर पट्टाभिषेक समारोह
स्विट्जरलैंड की रोसारियो एम. मैककीन की पुस्तक ‘सेंट सौरभ: हार्मनी अक्रॉस कल्चर्स’ का कवर विमोचित
इंडो भारत सम्मान से सम्मानित होने से पूर्व डॉ पी एन पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत