Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

नाथनगर ब्लॉक की नौ विकास परियोजनाओं का विधायक ने किया लोकार्पण

Spread the love

ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव की मौजूदगी में आयोजित हुआ कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को क्षेत्र पंचायत नाथनगर की ओर से कराई गई नौ विकास परियोजनाओं का क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान ने ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव की मौजूदगी में लोकार्पण किया। विकास कार्यों के पूरा होने से नाथनगर ब्लॉक परिसर का स्वरूप बदला हुआ नजर आया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।

 

खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गणेश चौहान ने बीडीओ आवास एवं कार्यालय, ब्लॉक सभागार के जीर्णोद्धार एवं वातानुकूलित किए जाने, ब्लॉक परिसर की बाउंड्रीवाल तथा सीसी रोड सहित क्षेत्र पंचायत द्वारा कराई गई विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

 

विधायक गणेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चतुर्दिक विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। नाथनगर ब्लॉक परिसर में कराए गए विकास कार्य भी इसी विकास की कड़ी हैं। उन्होंने परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए क्षेत्र पंचायत को बधाई दी।

 

ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप नाथनगर ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाने का संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है। विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

 

कार्यक्रम से पूर्व बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ आईएमबी अभय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा सहित ब्लॉक कर्मियों ने विधायक, ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

 

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बद्री यादव, प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश तिवारी, जितेंद्र त्यागी, बिहारी पाल, अजय मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, बुद्धिसागर पांडेय, गजेंद्र त्रिपाठी, सुजीत सिंह, संतलाल मौर्य, दिनेश चौधरी, राजीव गुप्ता, रवि उपाध्याय, विजय चतुर्वेदी, संदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon