Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, विधायक-डीएम-एसपी ने शिवबखरी में परखी व्यवस्था

Spread the love

संतकबीरनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक के प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शिवबखरी स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वीआईपी मूवमेंट, मंच, हेलीपैड, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल समेत अन्य तैयारियों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन तथा वीआईपी और आम लोगों के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करते हुए उप मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरी कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, एसडीएम धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सीओ धनघटा अभय मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon