Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

201 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह में गूंजे मंगलगीत

Spread the love

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन, सियरा सांथा में 201 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। धनघटा तहसील क्षेत्र के इन जोड़ों में एक जोड़ा अल्पसंख्यक वर्ग का भी शामिल रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देने की महत्वपूर्ण पहल है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने वर-वधू पक्ष और उनके परिजनों का स्वागत करते हुए नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी आलोक कुमार के दिशा-निर्देशन में समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon