Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

एसपी ने किया अपहरण का खुलासा, 12 घंटे में विशाल सकुशल बरामद; चार गिरफ्तार

Spread the love

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को बखिरा थाना क्षेत्र के विशाल कुमार अपहरण मामले का खुलासा किया। पुलिस ने विशाल को करीब 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद करते हुए चार आरोपितों विश्वकेतु यादव, अशोक यादव, धर्मेन्द्र यादव और जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया।

एसपी के अनुसार, आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, 42,620 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन तथा विशाल के हस्ताक्षर व फोटो वाले शपथपत्र, आवेदन पत्र और आधार कार्ड समेत 15 दस्तावेज बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर कांटे के पास अर्टिगा कार को रोककर विशाल को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में विश्वकेतु यादव ने कथित तौर पर विशाल को अयोध्या ले जाकर हत्या करने की योजना की बात बताई। पुलिस ने इसे पूछताछ में सामने आया कथन बताया है और मामले की विवेचना जारी है।

कार्रवाई एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में हुई। टीम में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ददन राय, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव वर्मा, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, कांस्टेबल लवकेश यादव, निर्भय प्रताप सिंह, अनूप यादव और अनुराग सिंह शामिल रहे।

एसपी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

[horizontal_news]
Right Menu Icon