Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। अभियान के अंतर्गत 18 व 19 सितंबर को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग, भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने चित्रकला, पोस्टर और भाषण के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के विकास, बेहतर भविष्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों की झलक देखने को मिली।

प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।

[horizontal_news]
Right Menu Icon