Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 27315 मामलों का हुआ निस्तारण।

Spread the love

 

 

 

21878000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया।

 

340690/- रूपये अर्थदण्ड न्यायालय द्वारा लगाया गया।

 

4526304/- रूपये का उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जारी किया गया।

 

बैंको द्वारा कुल 648 मामलों का निस्तारण करते हुए 34292153/- रूपये की हुयी ऋण वसूली।

 

न्यायालयों में कुल 4310 मामलों का निस्तारण किया गया।

 

समस्त प्रशासनिक विभागों में 22357 मामलों का निस्तारण किया गया।

 

संत कबीर नगर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा  जनपद न्यायाधीश  रणधीर सिंह एवं नोडल आफिसर  कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में आज दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।

जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष  रणधीर सिंह द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 27315 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 648 मामलों में कुल 34292153/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 4310 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 340690/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 21878000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। समस्त प्रशासनिक विभागों में 22357 मामलों का निस्तारण किया गया।

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय  नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 11 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया।

पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण  अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 44 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 21878000/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया।

अपर जिला जज-प्रथम  गजेन्द्र की कोर्ट में कुल 512 मामलों का निस्तारण किया गया।

एडीजे पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत  कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 07 मामलों का निस्तारण किया गया।

विशेष न्यायाधीश एससी एसटी  चन्द्रमोहन श्रीवास्तव की कोर्ट में 01 मामलें का निस्तारण करते हुए 300 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 1504 मामलों का निस्तारण करते हुए 100120/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

सिविल जज सी0डि0  संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 355 मामलों का निस्तारण करते हुए 4526304/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 17330/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

जू0डि0  अशोक कुमार कसौधन की कोर्ट में कुल 798 मामलों का निस्तारण करते हुए 134330/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी  चन्दन सिंह द्वारा कुल 536 मामलों का निस्तारण करते हुए 10700/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

सिविल जज जू0डि0 एफटीसी  अभिनव त्रिपाठी की कोर्ट में कुल 520 मामलों का निस्तारण करते हुए 77910/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में 02 मामलें का आपसी सुलह समझौते में माध्यम से निस्तारण कराया गया।

अनन्या साह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों के कुल 20 मामले निस्तारित किये गये।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 27315 मामलों का निस्तारण कराया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत स्टाल तथा निःशुल्क चिकित्सा कैम्प लगाया गया।

इस अवसर पर अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्वास्थकर्मी, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon